What is Prime Number in Hindi
नमस्कार दोस्तों । What is Prime Number in Hindi पोस्ट के माध्यम से हम Prime Number क्या होता हैं ? के बारे में विस्तार से जानेंगे।
और यदि आप हमारी आज की Post Prime Number meaning in Hindi अंत तक पढ़ जाते हैं तो आपको दुबारा कभी भी Prime Number के बारे में Search करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
तो चलिए आज के पोस्ट को शुरू करते हैं । नमस्कार दोस्तों मेरा नाम हैं रजत ठाकुर और इस समय आप ये पोस्ट Maths Hindi me वेबसाइट पर पढ़ रहे हैं ।
Prime number Meaning in Hindi
Prime number को हिंदी में अभाज्य संख्याएं कहा जाता हैं । Prime number वो पूर्ण संख्या होती हैं जो केवल स्वयं और एक से भाग खाती हो ।
यानी अभाज्य संख्या के केवल दो गुणनखंड ( Factors) होते हैं ।
For example 2 , 3 , 5 , 7, 11 सभी Prime Number यानी अभाज्य संख्या हैं क्योंकि ये सिर्फ 1 तथा स्वयं से ही Divide हो पाते हैं
वही इसके विपरीत 10 अभाज्य संख्या नहीं हैं । क्योंकि 10 , 1 और 10 के अलावा 2 तथा 5 से भी भाग खाता हैं । इसलिए यह एक भाज्य संख्या ( COMPOSITE number) हैं
आप Composite नंबर के बारे में विस्तार से यहां पढ़ सकते हैं - What is Composite Number in Hindi?
अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए Number system के चार्ट को भी देख सकते हो । जिसमें Prime number यानी अभाज्य संख्या को Heighlight किया गया हैं ।
Prime number - अभाज्य संख्या क्या होती हैं ?
I HOPE अब आप prime Number के बारे में सब कुछ जान गए होंगे । अगर आपको Summary बताऊं तो कुछ इस प्रकार से हैं ।
- Prime Number हमेशा 1 से बड़े होंगे।
- 2 एक मात्र Even ( सम संख्या) हैं, जो कि अभाज्य हैं ।
- अभाज्य संख्या के कभी भी 2 से अधिक गुणनखंड नहीं होते हैं ।
1 to 100 Prime Number
चलिए मैं आपको एक से 100 तक अभाज्य संख्या की सूची देता हुं | यदि आप इसे याद कर लेते हैं तो ये Competitive Exam में आपके काम आने वाले हैं ।
2, 3, 5, 7, 11, 13, 17, 19, 23, 29,
31, 37, 41, 43, 47, 53, 59, 61, 67, 71,
73, 79, 83, 89, 97
चलिए अब कुछ प्रश्न देखते हैं । जो आप लोग अक्सर Prime number के बारे में पूछते हैं ।
1 se lekar 100 tak kitne prime number hai ?
तो दोस्तो यदि आप गिनती करोगे तो एक से 100 के बीच prime number की संख्या 25 हैं । ये आपको याद कर लेना हैं। । क्योंकि ये प्रश्न बहुत से Competetive exam में पूछा भी गया हैं ।
1 से 50 के बीच कितनी अभाज्य संख्या हैं ?
तो दोस्तो चलिए में आपको विस्तार से बताता हूं । 1 से 50 के बीच 15 , 50 से 100 के बीच 10 , 100 से 150 के बीच भी 10 तथा 150 से 200 के मध्य 11 prime number आते हैं ।
उम्मीद हैं आप Prime Number के बारे में जान चुके होंगे। पोस्ट को शेयर जरूर करे । ध्यानवाद। और ऐसे ही रोचक post पढ़ने के लिए आप हमें हमारे social media accounts पर जरूर Follow करे। धन्यवाद।

